image

अगले 7 दिन तक नहीं होगी बारिश, तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण हरियाणा के गुड़गांव और आसपास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और दिन में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 जून तक तापमान सामान्य रहेगा, उसके बाद बादल छा सकते हैं।

हाइलाइट्स

  • 26 से 30 जून तक छाए रह सकते हैं बादल
  • 26 जून तक तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है
  • गुड़गांव और आसपास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा

गुड़गांव: अगले 7 दिन तक बारिश नहीं होगी और तापमान का स्तर भी सामान्य रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से केवल 2.2 डिग्री सेल्सियस ही कम है। पिछले 24 घंटे में बारिश का स्तर शून्य रहा। बीते कुछ दिनों से बीच-बीच में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया था और शहरवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 11 डिग्री कम होकर 31 डिग्री तक पहुंच गया था।

26 जून तक तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है, उसके बाद 30 जून तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। मौसम विभाग की तरफ से एक जुलाई के आसपास मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद जताई गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण हरियाणा के गुड़गांव और आसपास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और दिन में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 जून तक तापमान सामान्य रहेगा, उसके बाद बादल छा सकते हैं। ऐसे में बारिश की तो संभावना नहीं है, लेकिन बूंदाबांदी हो सकती है।

Post Views : 280

यह भी पढ़ें

Breaking News!!