image

डॉ. होमी भाभा बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2023-24 में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

के एम सिंह

मुंबई: डॉ होमी भाभा बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2023-24 के परिणामों का घोषणा हाल ही में किया गया। पुरस्कार समारोह मुंबई के पाटकर हॉल में आयोजित किया गया था, जिसमें आध्या पॉल ने चारों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता।
डॉ होमी भाभा बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता, जो कि ग्रेटर बॉम्बे साइंस टीचर्स एसोसिएशन द्वारा 1981 से हर साल आयोजित की जाती है, छठी और नवीं कक्षा के छात्रों के लिए वैज्ञानिक रुचि को बढ़ाने के लिए होती है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ाना और उनके दृष्टिकोण को विकसित करना है।

इस वर्ष कुल 75,000 से अधिक छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें मुंबई क्षेत्र की आध्या पॉल ने उत्कृष्टता का परिचय दिया। उन्होंने सभी चार चरणों में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।
आध्या, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4, मुंबई में छठी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अपने उत्साह और प्रतिभा के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

आध्या ने प्रतियोगिता के बारे में कहा, "डॉ होमी भाभा प्रतियोगिता वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने और एक मजबूत नींव बनाने का एक शानदार मंच है।" वे इस प्रतियोगिता में अपने ज्ञान और कौशल को दिखाने के लिए बहुत उत्साहित थीं।

आध्या ने पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त की है। उन्होंने सीएसआईआर प्रयोगशाला द्वारा आयोजित कैंप नास्टा (केएएमपी) में कक्षा 5 और 6 के लिए राज्यस्तरीय टॉपर का खिताब हासिल किया है।

इसके अलावा, आध्या विज्ञान भारती (विभा) और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के द्वारा आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीएवीएम) में राज्य स्तर में द्वितीय रैंक धारक हैं और आध्या राष्ट्रीय शिविर में अपने राज्य का प्रतिनिधित्तव आगामी मई महीने में करेंगी. 
वे इनस्पायर मानक पुरस्कार विजेता भी हैं और कई गणित और विज्ञान ओलंपियाड में शीर्ष रैंक धारक भी हैं।
आध्या पॉल के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उनके जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त किया है।

Post Views : 51

यह भी पढ़ें

Breaking News!!