image

बालू से भरे डंपर ने गर्भवती महिला को कुचला मौत, पेट से बाहर निकला बच्चा वो भी सही सलामत

इंडिया समाचार 24 फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक घटना हुई, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा के पास बालू से भरे डंपर ने गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पेट में पल रहा शिशु बाहर निकल आया। नवजात शिशु को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बालिका है। वह सही सलामत बताई गई है।    

जानकारी के मुताबिक आगरा के धनौली निवासी रामू की पत्नी कामिनी (26) करीब आठ महीने की गर्भवती थी। वह उसे लेकर बाइक से फिरोजाबाद के कोटला फरिहा जा रहा था। कोटला फरिहा में कामिनी का मायका है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा के पास गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में रामू की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी कामिनी गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू भरे डंपर ने कामिनी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके गर्भ से शिशु बाहर आ गया। घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को अस्पताल भिजवाया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नारखी थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। वाहन को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कामिनी की ससुराल और मायके में कोहराम मच गया है। उसके पति का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना में जहां मां की जान चली गई, वहीं उसके नवजात शिशु को खरोंच तक नहीं आई है। अबोध को देखकर लोगों का कहना था कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। 

Post Views : 341

यह भी पढ़ें

Breaking News!!