image

रिवाज संस्था द्वारा हरियाली तीज पर नृत्य मेहंदी एवं गीत संगीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

डीके श्रीवास्तव

आगरा। हरियाली तीज के मौके पर रिवाज संस्था द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, किन्नरों एवं दिव्यांगों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
हरियाली तीज क्वीन कार्यक्रम में शहर भर से आई महिलाओं ने नृत्य मेहंदी एवं गीत संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीति योगेंद्र उपाध्याय, श्वेता स्वतंत्र, चारू बंसल एवं पूनम अरोड़ा ने किया। 
इस दौरान करीब आधा दर्जन दिव्यांग महिलाओं ने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी महिलाओं को मेहंदी लगा कर अपनी प्रतिभा बिखेरी। दिव्यांग महिलाओं ने बेहद खूबसूरत और कलात्मकता के साथ मेहंदी को सभी महिलाओं के हाथों पर उकेरा। इस आश्चर्यजनक कलाकारी की सभी महिलाओं ने जमकर तारीफ की। 
कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने पारंपरिक सावन मल्हार ,लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
 किन्नर समाज के लोग भी शामिल हुए। उन्होंने गीत संगीत एवं परंपरागत लोक गीतों के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह कर कार्यक्रम को और भी में मनोरंजक तथा उत्साह वर्धक बना दिया। 
रिवाज संस्था अध्यक्ष मधु सक्सेना ने बताया कि दिव्यांग महिलाओं के हुनर को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन संस्था लगातार करती रहती है जिससे दिव्यांग महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
विंकी गर्ग, श्वेता वाष्णेय, पूजा कालरा, निशा सिंघल, अंजलि स्वरूप ,रेनू बंसल, वर्षा गर्ग, प्रीति गुप्ता, अंजली यादव, मनीषा गुप्ता, कुंती सिंह जादौन ,राधा पवार , डाक्टर नेहा सक्सेना, निधि बेदी, रितु गोयल, जान्हवी बजाज, सुषमा प्रकाश,

इस अवसर पर रिवाज संस्था की ब्रांड एंबेस्टर एवं सदस्य वीना सिन्द्रे ने कहा कि रिवाज संस्था पुरानी परंपराओं एवं सामाजिक रीति-रिवाजों को बखूबी बढ़ावा दे रही है नई पीढ़ी के लिए ऐसे आयोजन प्रेरणाश्रोत रहेंगे। इसलिए हम सभी को संस्था के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए वीना सिन्द्रे  पिछले पांच  सालों से रिवाज संस्था से जुड़ी हैं एवं संस्था के लिए किन्नरों के उत्थान का कार्य देखती हैं।

टीनू माथुर, निमिशा गोखानी,पूनम वाधवा, कंचन रहेजा,
किरन सिंह,स्वेता गुप्ता,सुमति मेहरा,
राधा तिवारी,रंजना राना,रामा पचौरी, मुस्कान जैसवानी, प्रियंका चौहान,
विनीता गोयल, वीना कौशिक,अंजू कक्कड़, पूजा बत्रा,मिनी अग्रवाल प्रीती दरबारी,अनुपमा चौहान, निर्मल अग्रवाल, रश्मी गोस्वामी, सोनल शर्मा, साजल,रिचा गोयल, कीर्ती बंसल,गुंजन बंसल
 रुचि बंसल आदि लोग मौजूद रहे।

Post Views : 501

यह भी पढ़ें

Breaking News!!