image

मनमोहन ने शेयर किया मलखान का आखिरी वीडियो, देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

भाभी जी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाकर सभी को हंसाने वाले दीपेश भान को याद कर आज सभी रो रहे हैं। एक्टर काफी मजाकिया अंदाज के थे और हमेशा खुश रहते थे और अपने आस-पास भी सभी को खुश रखते थे।

शो भाभी जी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाले दीपेश भान का शनिवार सुबह निधन हो गया। एक्टर सुबह क्रिकेट खेलने गए थे और खेल के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दीपेश के जाने से सभी को बड़ा सदमा लगा है। वह ऐसे इतनी कम उम्र में सभी को छोड़कर चले जाएंगे, किसी ने नहीं सोचा था। इतना ही नहीं, दीपेश अपने ऑनस्क्रीन किरदार की तरह ही रियल लाइफ में काफी मजेदार शख्स थे। वह सभी को खूब हंसाते थे। सोशल मीडिया पर भी दीपेश काफी फनी वीडियोज शेयर करते थे। अब शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश गौर ने दीपेश के साथ का आखिरी वीडियो शेयर किया है।

बता दें कि इस वीडियो को उन्होंने शुक्रवार को शूट के बाद बनाया था। इस वीडियो को अगले दिन यानी कि शनिवार को शेयर करना था, लेकिन उसी दिन सुबह दीपेश हमें छोड़कर चले गए।

इस वीडियो में रोहिताश और दीपेश के साथ शो के बाकी 2 एक्टर्स भी हैं। वीडियो शेयर कर रोहिताश ने लिखा, 'यह हमारे छोटे भाई दीपेश उर्फ मलखान के साथ हमारी लास्ट वीडियो जो हमने अपने मेकअप रूम में बनाई थी। कितना जिंदा दिल इंसान था वो। जहां भी जैसे भी हो सुख से रहना मेरे भाई, बस यही उपरवाले से कामना है।'

.                                                          

रोहिताश को था शक

बता दें कि दीपेश के निधन के बाद जब रोहिताश ने मीडिया से बात की थी तो उन्होंने कहा था, 'यकीन ही नहीं हो रहा कि दीपेश यूं चले गए। कल रात तक हमने साथ में कम किया और सुबह भी शूटिंग पर मिलना था, लेकिन सुबह उनके निधन की खबर ने हैरान कर दिया।'रोहिताश ने आगे कहा था, 'एक तो मुझे लगता है कि कोविड के बाद लोगों की काफी टेंशन बढ़ गई है, स्पेशयली इस इंडस्ट्री के लोगों की। एक तो फीस कम हो गई, कुछ के शो हिट चल रहे थे, वो अचानक बंद हो गए। वैसे ही इस इंड्स्ट्री का भरोसा नहीं, कब कौन कहां से कहां आ जाए। लोगों की ईएमआई होती है घर, गाड़ियों की, परिवार को भी संभालना होता है। तो कहीं दीपेश को भी तो कोई मानसिक दिक्कत नहीं थी। अगर थी तो उसने सोचा होगा कि किसी को क्या बताऊं। लोग क्या रिएक्ट करेंगे। तो उसे बता देना चाहिए था।'

Post Views : 319

यह भी पढ़ें

Breaking News!!