image

हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दे दी दस्तक, दिल्ली-यूपी से पंजाब तक कोहरा ही कोहरा, जानें आज का तापमान

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार तेज हो गई है। खासकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच से नौ डिग्री तक पहुंच गया है।  विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे और शीतलहर ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है। इस घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई।

तीन दिनों तक इन राज्यों मेंचलेगी शीतलहर मौसम विभाग नेचेतावनी जारी की हैकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 16-18 दिसंबर, 2022 के दौरान तीन दिनों तक शीतलहर चलनेवाली है। इसके अलावा, आगामी दिनों मेंन्यूनतम तापमान मेंगिरावट दर्जहोनेवाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैकि नॉर्थवेस्ट इंडिया मेंअगले 24 घंटे के दौरान दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान कम हो जाएगा। चार सेपांच दिनों तक मध्य भारत मेंन्यूनतम तापमान मेंदो सेचार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखनेको मिल सकती है। पूर्वी भारत की बात करेंतो अगलेदो दिनों मेंपारा दो सेतीन डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और फिर उसके बाद कुछ दिनों तक स्थिर रहनेके आसार हैं। गुजगु रात की बात करेंतो अगलेदो दिनों तक न्यूनतम तापमान मेंकोई कमी नहीं आनेवाली और फिर उसके बाद पारा गिर सकता है।

कश्मीर मेंहाड़ कंपानेवाली सर्दी केन्द्र शासित प्रदेश जम्मूकश्मीर के कश्मीर घाटी मेंशुष्क मौसम के बीच ठंड का प्रकोप जारी हैजिससेलोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार घाटी का पर्यटन स्थल पहलगाम सबसेठंडा स्थान रहा जहांन्यूनतम तापमान शून्य सेनीचे 5.6 डग्रिी सेल्सियस दर्जकिया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर मेंन्यूनतम तापमान शून्य सेनीचे 3.2 डग्रिी सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जहां बीती रात इस मौसम की सबसेठंडी रात थी जब न्यूनतम तापमान शून्य सेनीचे 3.4 डग्रिी सेल्सियस दर्जकिया गया। घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलमगु र्गमेंन्यूनतम तापमान शून्य सेनीचे 3.0 रिकॉर्ड किया गया, जहां बीती रात का तापमान शून्य सेनीचे 4.0 डग्रिी सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया थ

राजस्थान के फतेहपुर मेंन्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के फतेहपुर (सीकर) मेंबुधवार रात न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। मौसम विभाग नेयह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात को न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 2.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4.5 डिग्री सेल्सियस, संगरिया एवं करौली में 5.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 6.0 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वहीं पिलानी में 6.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 9.0 डिग्री सेल्सियस तथा भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। राजधानी जयपुर मेंबीते 24 घंटे मेंअधिकतम एवंन्यूनतम तापमान क्रमश: 25.6 डिग्री और 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया।

Post Views : 421

यह भी पढ़ें

Breaking News!!