image

'तहलका मचाने आ रही है हसीन दिलरुबा...', तापसी ने बढ़ाया पारा

'फिर आई हसीन दिलरुबा' से तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का एक पोस्टर सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। हसीन दिलरुबा 2 में सनी कौशल (Sunny Kaushal) की नई एंट्री हुई है।

साल 2021 में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे की फिल्म हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba) रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। इस बीच अब फिल्म की कास्ट ने हसीन दिलरुबा 2 यानी 'फिर आई हसीन दिलरुबा'(Phir Aayi Haseen Dillruba)  का ऐलान किया है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से तापसी का एक पोस्टर सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। हसीन दिलरुबा 2 में सनी कौशल (Sunny Kaushal) की नई एंट्री हुई है।

कैसा है हसीन दिलरुबा 2 का पोस्टर
'फिर आई हसीन दिलरुबा' का पोस्टर काफी शानदार है। पोस्टर में तापसी पन्नू, ताजमहल के पास बैठी दिख रही हैं। तापसी न लाल साड़ी और नीला ब्लाउज पहना है। वहीं उनका हाथ पानी में डूबा है, जहां एक मगरमच्छ भी दिख रहा है। तापसी की उंगली में खून लगा है। पोस्टर देखकर काफी रोमांस के बीच खून खराबा समझ आ रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- 'एक नए शहर में, फिर एक बार... तहलका मचाने आ रही है, हमारी हसीन दिलरुबा।'

 

                                                                      

सनी कौशल की है नई एंट्री
बता दें कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और सह-निर्मित है और जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने किया है। यह कलर येलो प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कनिका और तापसी का तीसरा कॉलेबरेशन
याद दिला दें कि मनमर्जियां और हसीन दिलरुबा की सक्सेस के बाद कलर येलो प्रोडक्शंस, तापसी पन्नू, सह-निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लों के बीच तीसरा कॉलेबरेशन है। यह क्रिएटिव तिकड़ी निश्चित रूप से ऐसी कहानियां देने के लिए यहां है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। और अब इस तिकड़ी के साथ निर्माता भूषण कुमार भी जुड़ गए है। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Post Views : 501

यह भी पढ़ें

Breaking News!!