राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने प्रदेश अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा
आशु कौशिक

मथुरा। रविवार को गोवर्धन श्रीजी धाम गेस्ट हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने उत्तर प्रदेश मातृ शक्ति प्रकोष्ठ के पद पर दीक्षा शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। छाया गौतम ने संबोधित करते हुए कहाकि संगठन की शक्ति हो तो असमाजिक तत्व अपनी हद में रहते हैं, वर्ना उनको मिट्टी में मिलाना हमें आता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े दिनेश फलाहारी ने बताया कि जब तक जन्मभूमि को मुक्ति नहीं मिलेगी तब तक सनातन का शंखनाद क्रांति का विगुल फुंकता रहेगा। महामंडलेश्वर रामदास ने हनुमानजी का उदाहरण देते हुए संघर्ष की बात कही। गोभक्त पवन दुबे ने गोसेवा को सनातन की शक्ति बताया। पंकज केशोरैया ने सभी का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। किशोरी शर्मा ने मातृ शक्ति का साफा बांधकर स्वागत किया। चंचल शर्मा, पिंटू पुरोहित, जयश्री कौशिक, राम शर्मा, मनोज शर्मा, विराट शर्मा, सुनील आदि तमाम लोग मौजूद थे।