उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

एनसीआरएमयू ने फ्रेन्ड्स क्लब को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में डिप्टी सीटीएम को ज्ञापन सौंपा

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन टूंडला ने फ्रेन्ड्स क्लब नाचघर स्टेशन रोड टूंडला सहित बारात घर एवं कम्युनिटी हाल को निजी हाथों में सौंपे जाने की प्रस्तावित प्रक्रिया का कड़ा विरोध जताया है। यूनियन ने इस संबंध में उप मुख्य यातायात प्रबन्धक अमित आनंद को महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान रेल प्रशासन को अवगत कराते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा की मांग की है।
यूनियन के अनुसार, उक्त परिसरों को निविदा के माध्यम से निजी एजेंसियों को देने की तैयारी की जा रही है। पूर्व में यूनियन के विरोध के चलते इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। किन्तु हाल ही में महाप्रबंधक के निरीक्षण के पश्चात यह विषय पुनः सक्रिय हो गया है। यूनियन ने बताया कि फ्रेन्ड्स क्लब नाचघर बारात घर एवं कम्युनिटी हाल रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर हैं। विशेष रूप से फ्रेन्ड्स क्लब लंबे समय से रेलवे कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति समारोह, सामाजिक एवं विभागीय कार्यक्रमों के लिए प्रमुख स्थल रहा है। पहले इसकी बुकिंग व्यवस्था सरल एवं सुलभ थी, जिससे कर्मचारियों को सुविधा मिलती थी। वर्तमान में फ्रेन्ड्स क्लब परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट का सामान रखे जाने से अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यूनियन ने मांग की है कि उक्त सामान को शीघ्र हटाकर परिसर का पूर्ववत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि इन परिसरों को किसी भी निजी एजेंसी को न सौंपा जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई, तो यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जितेंद्र कन्नौजिया, शाखा अध्यक्ष अरविंद मीना, सतेंद्र यादव, नाहर सिंह मीना, दीपक शर्मा, गौरव पाल, मोहित कुमार, कैलाश चंद्र, बीएल मीना, मनोज कुमार, सोमेश बाबू, अजीत कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button