image

राहत भरा रविवार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों नहीं हुआ कोई बदलाव

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने रविवार यानी आज एक बार फिर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी वजह से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आज फिर राहत भरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने रविवार यानी आज एक बार फिर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी वजह से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Petrol Price) में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, लोगों को एक लीटर डीजल (Delhi Diesel Price) के लिए 89.62 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में किस रेट पर बिक रहा है पेट्रोल-डीजल - 

ओपेक+ का असर दिखाना शुरू!

पिछले दिनों कच्चे तेल के उत्पादन से जुड़े फैसले लेने वाली संस्था ओपेक+ ने एक मीटिंग किया था। जिसमें कच्चे तेल का उत्पादन घटाने पर आम सहमति हुई थी। इसका असर अब दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट क्रूड आज 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 5.37 प्रतिशत के उछाल के साथ 93.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर    113.48    98.24
परभणी         109.45    95.85
गोरखपुर        96.74     89.92
रांची              99.84     94.65
पटना           107.24    94.04
जयपुर          108.48     93.72 
अगरतला      99.49   88.44
आगरा          96.35    89.52
लखनऊ        96.57    89.76
पोर्ट ब्लेयर      84.10    79.74
देहरादून -     95.28    90.29 
चेन्नई           102.63    94.24
बेंगलुरु        101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली           96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92.17
चंडीगढ़          96.20    84.26
मुंबई            106.31    94.27
भोपाल          108.65    93.90
धनबाद          99.80    94.60    
फरीदाबाद      97.49    90.35  
गंगटोक        102.70    89.80    
गाजियाबाद    96.50    89.68    

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Post Views : 335

यह भी पढ़ें

Breaking News!!