image

गीता में भी जिहाद की बात.... पूर्व HM शिवराज पाटिल का विवादित बयान +

पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने कहा है कि गीता में भी श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि जिहाद केवल कुरान शरीफ में नहीं बल्कि जीसस ने भी बताया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने भगवद्गीता को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल भी खड़ा हो सकता है। एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गीता में भी श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा, कहा यह जाता है कि इस्लाम में धर्म में जिहाद की बहुत बात की गई है। संसद में हम जिहाद को लेकर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि विचार को लेकर काम कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा, जिहाद की बात तब आ जाती है जब कि सारे मन के अंदर स्वच्छ विचार होने के बाद भी, उस प्रकार से काम करने की कोशिश करने के बाद भी कोई समझता नहीं है तो कहा जाता है कि शक्ति का उपयोग करना है। वह सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर ही नहीं बल्कि महाराभारत के भी अंदर, जिसका भाग गीता है, उसमें भी श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं। यह बात केवल कुरान शरीफ या गीता में है ऐसा नहीं है। बल्कि क्रिश्चियन ने भी लिखा है।

उन्होंने आगे कहा, अगर सबकुछ समझाने के बाद भी वे समझ नहीं रहे हैं और हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भागकर नहीं जा सकते। आप उसको जिहाद भी नहीं कह सकते हैं और उसको गलत बात भी नहीं कह सकते हैं। ये तो होना ही नहीं चाहिए। हथियार लेकर समझाने की बात नहीं होनी चाहिए। 

बता दें कि शिवराज पाटिल लातूर से कांग्रेस सांसद थे। हालांकि 2014 के बाद से भाजपा ने इस सीट पर कब्जा कर लिया। वह 1980 के बाद कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2008 में गृह मंत्री थे। तभी मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। बता दें कि नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी तब भी बवाल खाड़ा हुआ था। 

पाटिल के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, गोपाल इटालिया और राजेंग्र पाल के बाद कांग्रेस के शिवराज पाटिल भी वोट बैंक की राजनीति केलिए हिंदुओं के प्रति घृणा दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था। कांग्रेस हिंदू को भगवा आतंकवाद के साथ जोड़ती है, राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा, जनेऊधारी राहुल गांधी भी हिंदुत्व को लेकर कह चुके हैं कि हिंदू संगठनों से कम खतरनाक तो लश्कर-ए-तैयबा है। 

Post Views : 353

यह भी पढ़ें

Breaking News!!