image

पारा 45 डिग्री के पार, लू से बाहर निकलना मुश्किल

जागरण संवाददाता सोनभद्र मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। 24 घंटे बाद पारा 45 डिग्री के पार चला गया। तीखी गर्मी के साथ उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। 24 घंटे बाद पारा 45 डिग्री के पार चला गया। तीखी गर्मी के साथ उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। मंगलवार को पारा 45.5 पर पहुंच गया। गर्म हवा से लोग झुलसने लगे। सुबह आठ बजे के बाद तेज धूप के कारण घरों ने निकलना मुश्किल हो गया। शाम तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राब‌र्ट्सगंज, सुकृ, अनपरा, चोपन, सिगरौली, दुद्घी के मुख्य मार्गों पर एक-दो ही वाहन चलते नजर आए। सूरज में अपनी तेजी दिखाई। गर्मी का आलम यह रहा कि शाम होने के बाद भी तपन महसूस की गई। गर्मी से पूरे दिन लोग झुलसते रहे। शाम छह बजे के बाद भी गर्म लपटें महसूस होती रहीं।

पिछले कुछ दिनों से जनपद का मौसम तेजी से बदला है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री पर था। पिछले 24 घंटे में .8 डिग्री बढ़ गया। दोपहर में कई इलाकों में धूल भरी गर्म हवा भी चली। हालत यह हो गई कि सड़कों पर ठेले पर खीरा, ककड़ी, तरबूज व खरबूजा बेचने वाले भी शाम तक नहीं दिखे। शाम होते ही शीतलपेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ देखी गई। पूरे दिन बाजार भी बंद रहे, सायंकाल गर्मी से राहत मिलने पर लोग खरीदारी के लिए निकले तो भीषण गर्मी की ही चर्चा करते नजर आए। लोगों कहना था कि ऐसी गर्मी एक सप्ताह तक रहने की आशंका है।

Post Views : 406

यह भी पढ़ें

Breaking News!!