image

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, शांति बनाए रखने की हुई तगड़ी तैयारी; अब तक 425 लोगों पर कार्रवाई

प्रखंड क्षेत्र खगड़िया में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त व सजग है। इसे लेकर क्षेत्र के 425 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। प्रखंड में सबसे अधिक परबत्ता थाना क्षेत्र के 150 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई हुई है। ओपी ने बताया पर्व के दौरान अशांति फैलाने वाले संभावित लोगों की पहचान कर कार्रवाई जारी है।

प्रखंड क्षेत्र खगड़िया में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त व सजग है। इसे लेकर क्षेत्र के 425 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है।

प्रखंड में सबसे अधिक परबत्ता थाना क्षेत्र के 150 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई हुई है। परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर 150 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई हुई और लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

मड़ैया ओपी क्षेत्र के 125 लोगों के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई की गई है। मड़ैया ओपी प्रभारी विजय सहनी ने बताया कि उनके स्तर से पर्व के दौरान अशांति फैलाने वाले संभावित लोगों की पहचान कर यह कार्रवाई की जा रही है।

पसराहा थाना क्षेत्र विभिन्न जगहों से 125 लोगों के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि भरतखंड ओपी क्षेत्र के विभिन्न जगहों के 25 लोगों के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई की गई है। पर्व को लेकर पूरी सजगता बरती जा रही है।

Post Views : 250

यह भी पढ़ें

Breaking News!!