image

चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू, भारत में कब दिखाई देगा?

साल का आखिरी चंद्रग्रहण कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है। ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है। मंदिरों के कपाट बंद कर लिए गए हैं। पढ़ें भारत में यह ग्रहण कब दिखाई देगा...

 साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। हालांकि, ग्रहण का पहला स्पर्श 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर है।

चंद्रग्रहण कब लगेगा?

चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023 Live Updates) 29 अक्टूबर की रात एक बजकर छह मिनट पर लगेगा और दो बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण एक घंटे 16 मिनट तक रहेगा।

कब शुरू होगा सूतक काल?

चंद्रग्रहण का सूतक काल आज शाम चार बजकर छह मिनट पर शुरू हो गया। सूतक काल नौ घंटे का होगा। दो बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा

बदरीनाथ मंदिर के बंद हुए कपाट

सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद दिए जाते हैं। उत्तराखंड में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी सूतककाल शुरू होते ही बंद कर दिया गया है।

चंद्रग्रहण कब लगता है?

जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच में सूर्य आ जाता है, तब चंद्रग्रहण लगता है। यह चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023 Live Updates) इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण है।

Post Views : 167

यह भी पढ़ें

Breaking News!!