image

भक्ति एवं आस्था का सैलाव उमड़ा आगरा की सड़कों पर

डीके श्रीवास्तव

आगरा। सरबस दानी श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पूरब पर निकाले जा रहे नगर कीर्तन पर सुलह कुल की नगरी का छाप दिखी जहां एक ओर हर मिला पी गीता मंदिर जगदीश बत्रा हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे थे वही मुस्लिम समाज द्वारा भारतीय मुस्लिम परिषद,उत्तर प्रदेश सर्व दलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ,ऊंची मस्जिद उमर फारुख के मौ याकूब, इरफान सलीम,समी अघाई,अशफाक अहमद, बुंदन मिया  ने सुलहकुल कि नगरी की छाप प्रस्तुत की।
नगर  कीर्तन केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माई थान के तत्वाधान में
गुरुद्वारा माई थान से शुरू होकर संत बाबा केहर सिंह बालूगंज पहुंचा जहा प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल,मनमोहन सिंह,राजिंदर सिंह मिट्ठू,अमरजीत सिंह सेठी ने सहयोगियों का भव्य स्वागत किया।
नगर कीर्तन की आरम्भ ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास करके की।
उसके पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं उनकी पत्नी प्रीति उपाध्याय ने
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को भव्य सजी हुई पालकी में पहुंचाया।
नगर कीर्तन में सबके आगे कमांडर की जीप हरमिंदर सिंह पाली एवं सिक्ख इतिहास की जानकारी देते हुए चल रहे थे ।
उसके पश्चात 23 घोड़ों पर नौजवान चल रहे रहे।
उसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर नौजवान जय जय कारे लगाते हुए चल रहे थे ।
उसके पश्चात विभिन्न गुरुद्वारा काछी पूरा का शब्दी जत्था अमोलिक सिंह ,गुरुद्वारा मिट्ठा
खूं का भाई हरजोत सिंह की अगुवाई में सुखमनी सेवा का वीर महेंद्र पाल सिंह,रिंकू गुलाटी,सतपाल बत्रा,हरजिंदर सिंह,शनटी आनद की अगुवाई कीर्तन जत्था चल रहा जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं एवं बच्चे भी थे।
गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे विशाल जत्था मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में सेवक जत्था गुरु का ताल पुरातन युद्ध कला शस्त्र विधा का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।जिसमें विशेष आकर्षण अग्नि चक्र के अलावा कटार,तीर कमान, चक्कर,जंग सफा, जगदाड, ते, भाला, गुर्ज़,निशाने बाजी,तलवार का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष से 14 साल की बच्चियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को अचंभित कर दिया।
डी वी संतोख सिंह स्कूल के बच्चे नगर कीर्तन की शोभा और बडा रहे थे।
नगर निगम आगरा से स्वच्छता का संदेश देती हुई गाड़ी नगर वासियों की पॉलिथीन मुक्त एवं कूड़े को डिब्बे में फेकने का संदेश दे रही थी।
गुरुद्वारा धनोली का जत्था लक्ष्मण सिंह,गुरुद्वारा सदर बाजार का जत्था बंटी ओबराय, बबलू अर्शी के के नेतृत्व मे,गुरुद्वारा नया बांस लोहा मंडी का जसबीर सिंह अरोरा,गुरुद्वारा शाहगंज बॉबी आनंद,गुरुद्वारा अजीत नगर,गुरुद्वारा बल्केश्वर ,गुरुद्वारा कृष्णा कॉलोनी,गुरुद्वारा शहीद नगर हरपाल सिंह,गुरुद्वारा नानक दरबार शास्त्री पुरम,गुरुद्वारा दहतोरा, गुरुद्वारा की संगत भगवान सिंह खालसा के नेतृत्व में चल रही थी।
गुरुद्वारा मधुनगर का विशाल जत्था नरेंद्र सिंह अर्जिंदर सिंह की अगुवाई में थी।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी  एवं पंच प्यारे गुरुद्वारा नानक पाड़ा से आयी।
पालकी में रघुवीर सिंह एवं जीतू बागड़ी एवं मनोज राजोरा थे।
नगर कीर्तन के आगे छोटे छोटे बच्चे बच्चियां झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे।
नगर कीर्तन मे पहली बार भाई मती दास,भाई सती दास,भाई दयाला,भाई तारु सिंह जी झांकी शामिल की गई।
नगर कीर्तन में गुरुद्वारा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह,पाली सेठी,समन्वयक बंटी ग्रोवर,वीरेंद्र सिंह,परमात्मा सिंह व्यवस्था प्रमुख,प्रवीण अरोरा,राजदीप सिंह,परमजीत सिंह मक्कड़,बंटी चावला,आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
राणा रंजीत सिंह एवं वात्सल्य उपाध्याय नगर कीर्तन को व्यवस्थित कर रहे थे।
गुरुद्वारा माई थान पर मनोज कुमार,नितिन कोहली को सरीपा देकर सम्मानित किया।
स्वागत विश्व हिन्दू परिषद्  एवं बजरंग दल द्वारा घटियां, सदर भट्टी,बालूगंज पर पंकज खंडेलवाल,एवं मिक्की ओव रॉय द्वारा स्वागत किया गया।
देवेन्द्र सिंह जोड़ा,सेव का बाजार नवीन कुमार शर्मा,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के हाजी अल्ताफ ने,सुरजीत कौर गंभीर,दवाई विक्रेता,गुरु अर्जुन देव सेवा दल भगवान दास,हरविंदर सिंह नागपाल,पंजाबी यूथ के बॉबी बेदी,दलजीत सिंह,पंजाबी हेल्प लाइन गुरमीत सिंह उप्पल,मोहित सूरी,सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए।

Post Views : 91

यह भी पढ़ें

Breaking News!!