image

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से किसानों में खुशी की लहर - वीके चौधरी

डीके श्रीवास्तव

आगरा। समाज सेवी वीके चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। चौधरी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर देशभर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है। यह सम्मान करोड़ों किसानों के लिए एक गौरव का क्षण है और उनके योगदान को स्वीकार करने का प्रतीक है। चौधरी ने कहा कि एक किसान होने के नाते, मैं इस सम्मान से अत्यंत प्रसन्न हूं। चौधरी चरण सिंह जी किसानों के हितैषी थे और उन्होंने किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। उनके विचार और नीतियां आज भी किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह सम्मान किसानों की शक्ति और उनके योगदान को दर्शाता है। यह किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से देशभर के किसानों में उत्साह का माहौल है।

Post Views : 131

यह भी पढ़ें

Breaking News!!