image

बिना कारण ट्रेन को रोकने वाले 2266 यात्रियों से वसूला जुर्माना

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। अपने निजी स्वार्थ और सुविधा के चलते बेवजह ट्रेन को रोकने वाली यात्रियों पर आगरा मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2023-24 में कल 2266 लोगों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में आगरा मंडल में वर्ष 2023-2024 में बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध 2266 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 83,5,165 रूपये का जुर्माना वसूला गया है। यह मंडल के आगरा छावनी, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी और धौलपुर स्टेशन से वसूला गया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक बेवजह ट्रेन को रोकना कानूनी जुर्म के अंतर्गत आता है, इससे हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Post Views : 66

यह भी पढ़ें

Breaking News!!