image

'Elon Musk on Fertility: गायब हो जाएगा जापान', एलन मस्क ने की भविष्यवाणी! बोले- धर्म से दूर होने से घट रही दुनिया की आबादी

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने इंसानों की घट रही आबादी को लेकर चेतावनी दी है। एलन मस्क ने कहा है कि अमेरिका की जन्मदर में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने इस बात को लेकर भी चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अमेरिका का हाल जापान जैसा होगा जहां आबादी तेजी से घटी है।

हाइलाइट्स

  • एलन मस्क ने अमेरिका में जन्मदर में कमी को लेकर चेतावनी दी है
  • उन्होंने कहा कि दुनिया की आबादी बढ़ नहीं रही है
  • मस्क ने कहा कि जैसे-जैसे लोग समृद्ध हो रहे हैं वह कम बच्चे पैदा कर रहे हैं
  • एलन मस्क के अलग-अलग पत्नियों से आठ बच्चे हैं

वाशिंगटन: टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक बार फिर से ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कही है। एलन मस्क ने चेतावानी दी है कि अमेरिका की जन्म दर लगातार गिर रही है और अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जापान जैसी स्थिति हो जाएगी। जापान में जन्म दर में कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से घटते जन्म दर और ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कहता रहा हूं।

बता दें कि एलन मस्क की अलग-अलग पत्नियों से आठ बच्चे हैं। पिछले साल जापान में जन्मदर में छह लाख की कमी देखी गई। ये जापान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि बड़ी संख्या में देश की आबादी वृद्ध होने की ओर बढ़ रही है। एलन मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आपको क्या लगता है कि लोग कहां से आते हैं? क्या वे किसी जादुइ बच्चों की फैक्ट्री से आते हैं? या बच्चों को किसी दुकान से खरीद कर लाया जाता है?'

जापान की आबादी में कमी
मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने कहा, 'अगर जन्म दर एक बार नीते जाने लगी तो ये तेजी से नीचे जाएगी। वर्तमान ट्रेंड अच्छे नहीं हैं। इंसानों की आबादी अच्छे से नहीं बढ़ रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'जापान घटती आबादी का एक सूचक है। पिछले साल जापान ने छह लाख लोग खोए।' जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के मुताबिक देश की जनसंख्या में लगातार 11वें वर्ष गिरावट देखने को मिली और 644,000 की कमी आई।छह लाख से ज्यादा लोगों की जापान में हुई मौत
जनसंख्या में गिरावट तब आई जब जापान में मृत्यु 609,000 से ज्यादा हो गई और देश से बाहर जाने वाले लोग 35,000 से ज्यादा हो गए। आधिकारिक आंकड़े भी बताते हैं कि जापान में वृद्ध आबादी तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक 15 से 64 वर्ष की आयु के लोगों का अनुपात 59.4 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, जबकि 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का अनुपात 28.9 प्रतिशत है।समृद्ध और धार्मिक लोग कम बच्चे पैदा कर रहे
मस्क ने कहा, 'अगर ये ट्रेंड इसी तरह चलता रहा तो जापान पूरी तरह गायब हो जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। चीन में भी ऐसी ही समस्या आएगी क्योंकि वहां के कानून ने कई साल तक परिवार बढ़ने से रोका।' मस्क ने कहा कि, 'बहुत सारे लोगों को लगता है कि इंसान की आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। आबादी कम हो रही है। जैसे-जैसे लोग समृद्ध और कम धार्मिक हो रहे हैं ऐसे में वह कम बच्चे पैदा कर रहे हैं।'
 

Post Views : 307

यह भी पढ़ें

Breaking News!!