image

खंदौली, आंवलखेड़ा व बरहन होंगी नगर पंचायत, विधायक ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर की थी मांग

धर्मेंद्र सिंह

आगरा । एत्मादपुर तहसील की तीन बड़ी ग्राम पंचायतें खंदौली, आंवलखेड़ा और बरहन जल्द नगर पंचायत बन सकेंगी। शासन के अनु सचिव महावीर प्रसाद ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से संस्तुति सहित आख्या मांगी है। संस्तुति के बाद शासन से प्रस्ताव मंजूर होगा। फिर नई नगर पंचायतों के संबंध में प्रशासन आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित करेगा। एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने बरहन, खंदौली, आंवलखेड़ा को नगर पंचायत बनाने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर यह मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि बरहन, खंदौली, आंवलखेड़ा क्षेत्रफल की दृष्टि से नगर पंचायत के मानकों को पूर्ण करती है।

तीन ग्राम पंचायतों की है विशिष्ट पहचान

खंदौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। यह प्रदेश में आलू बेल्ट के लिए जानी जाती है। बरहन रेलवे जंक्शन है। नई दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक यहां से गुजरता है। जबकि आंवलखेड़ा गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा की जन्मस्थली के कारण विश्व प्रसिद्ध है।

जिले में अभी हैं सात नगर पंचायत

जिले में फिलहाल फतेहाबाद, पिनाहट, जगनेर, खेरागढ़,किरावली, दयालबाग और स्वामी बाग नगर पंचायत हैं।

10 हजार से अधिक आबादी

खंदौली, बरहन और आंवलखेड़ा इन तीनों ग्राम पंचायतों की आबादी 10 हजार से अधिक है। क्षेत्रफल भी अधिक है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर यहां विकास को गति मिलेगी।

नगर पंचायत बनने से ये होंगे ये फायदे
 

● शहर की तरह विकास के लिए अलग से फंड मिलेगा।

● पंचायत अध्यक्ष, सदस्य कार्यों का प्रस्ताव बना सकेंगे।

● साफ-सफाई, पेयजल व विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी।

● सड़कों का चौड़ी होंगी, सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

● हाट बाजार, बस स्टैंड बनेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

● स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम होगा, सामुदायिक भवन होगा।

●स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, प्राथमिक केंद्र बन सकेगा।

Post Views : 380

यह भी पढ़ें

Breaking News!!