image

PSLV-C53/DS-EO मिशन की सफल लॉन्चिंग, जानिए क्या है इसकी खासियत

इसरो ने PSLV-C53/DS-EO समेत तीन सैटेलाइटों का सफलतापूर्वक लॉन्च किया। PSLV-C53/DS-EO सैटेलाइट हर मौसम में दिन और रात तस्वीरें खींचने की क्षमता रखता है।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो ने PSLV-C53/DS-EO समेत तीन सैटेलाइटों का सफलतापूर्वक लॉन्च किया। PSLV-C53/DS-EO सैटेलाइट हर मौसम में दिन और रात तस्वीरें खींचने की क्षमता रखता है। इन तीनों सैटेलाइट्स को दूसरे पैड से लॉन्च किया गया। यह पीएसएलवी ऑर्बिटल प्रायोगिक मॉड्यूल (पीओईएम) के साथ एक प्लेटफॉर्म के रूप में धरती की परिक्रमा करेगा और अलग-अलग एंगल से धरती की तस्वीरें उपलब्ध कराएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से तीन सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। ये सभी सैटेलाइट सिंगापुर से हैं, जिन्हें PSLV-C53 पर लॉन्च किया गया। PSLV का मतलब ध्रुवीय सैटेलाइट प्रक्षेपण यान है।

इसरो ने कहा कि यह उसकी कमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का दूसरा मिशन है। यह इसरो के पीएसएलवी का 55वां मिशन है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये तीन उपग्रह- डीएस-ईओ और न्यूसार (दोनों सिंगापुर से संबंधित हैं और कोरिया गणराज्य के स्टारेक इनिशिएटिव द्वारा निर्मित) और सिंगापुर के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) के 2.8 किलोग्राम स्कूब -1 हैं।

.                                          

Post Views : 351

यह भी पढ़ें

Breaking News!!