image

चीन में कोरोना वायरस से मचा हड़कंप, शेनझेन में बढ़ाई गई सख्ती; सरकार ने Work From Home का किया अनुरोध

चीन के शेनझेन में कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कोविड नियमों में बढ़ोतरी की गई है। शेनझेन के कुछ जिलों में शुक्रवार को सार्वजनिक गतिविधियों बाहर खाने और मनोरंजन स्थलों पर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया गया।

शेनझेन, एजेंसी। चीन के शेनझेन में कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कोविड नियमों में बढ़ोतरी की गई है। शेनझेन के कुछ जिलों में शुक्रवार को सार्वजनिक गतिविधियों, बाहर खाने और मनोरंजन स्थलों पर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने पूर्ण लाकडाउन पर रोक लगा दिया। अधिकारियों का कहना है कि वे कोविड ​​​​मामलों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Work From Home पर जोर

जानकारी के अनुसार, Apple iPhone के हब के रूप में प्रख्यात फ़ुटियन और लोंगहुआ के केंद्रीय व्यापार जिले में प्रतिबंधों को रविवार तक बढ़ा दिया गया है। जबकि लोगों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। इन प्रतिबंधों से चीन के लाखों लोगों की गतिविधियों पर रोक लग गई है। चीन में Dynamic Zero COVID नीति के आर्थिक प्रभाव को कम करने की चुनौती तेज हो गई है। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से विदेशी विजिटर्स के आने पर रोक लगी है।

 

करीब 18 मिलियन आबादी प्रभावित

बता दें कि शेनझेन में करीब 18 मिलियन आबादी कोविड से प्रभावित हुई है। शेनझेन में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मार्च में लगाए गए लाकडाउन के बाद से अब और अधिक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार शाम को उन अफवाहों को बेबुनियाद बताया, जिसमें कहा गया था कि शहर पूरी तरह से बंद हो जाएगा जैसा कि मार्च में एक सप्ताह के लिए हुआ था। अफवाहों में कहा गया था कि अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर कार्यालयों और कारखानों को बंद करने से मना कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को शहर में 87 नए कोविड मामले सामने आए हैं। बीते दिन यहां 62 नए मामले सामने आए थे। चेंगडू में गैर-आवश्यक कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। टोयोटा मोटर के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी का चेंगडू प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,05,000 वाहनों की है और सरकार के अनुरोध पर नियमों का पालन करते हुए सामान्य रूप से काम कर रहा है।

 

 

Post Views : 298

यह भी पढ़ें

Breaking News!!