image

सफदरजंग अस्पताल में कार्डियक रिहैबिलिटेशन क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

इंडिया समाचार 24

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में नई सुविधा कार्डियक रिहैबिलिटेशन क्लीनिक का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक प्रोफ़ेसर डॉ बी.एल. शेरवाल द्वारा किया गया। उन्होंने नई सुविधा के शुभारंभ पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह समय की मांग है जो ह्रदय रोगियों के संपूर्ण रिहैबिलिटेशन में लाभदायी है। प्रोफ़ेसर डॉ आरके वधवा ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित आवश्कता बताया। प्रोफेसर डॉक्टर संदीप बंसल विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी भी वहां उपस्थित थे, जिन्होंने हृदय रोगों के जोखिम कारकों के बारे में बताया। डॉ सुमन बादल आचार्य पी एन आर ने कार्डियक रिहैबिलिटेशन क्लीनिक के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यत रिहैबिलिटेशन के अंतर्गत जीवन शैली में बदलाव, आहार एवम व्यायाम प्रमुख हैं।यह क्लीनिक कार्डियक मरीजों की लाइफ की गुणवत्ता को बढ़ाता है। इस अवसर पर मरीजों की जानकारी के लिए एक स्वास्थ्य शिक्षा पत्रिका भी प्रकाशित की गई।

Post Views : 295

यह भी पढ़ें

Breaking News!!