image

'रालोद की मांग' गन्ना किसानों का लाभकारी मूल्य घोषित करो -आवारा पशुओं का समाधान करो, किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ तो होगा धरना प्रदर्शन

आगरा

आगरा। राष्ट्रीय लोक दल के  कार्यकर्ता, नेतागण सुभाष पार्क एमजीb रोड पर इकट्ठा हुए और जुलूस के रूप में पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया ज्ञापन में हमारी मुख्य तीन मांगे हैं गन्ना किसानों का लाभकारी मूल्य घोषित करो आवारा पशुओं का समाधान करो सत्र 2022 23 गन्ना किसानों का भुगतान करो ।नेतृत्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष महेश कुमार जाटव ने किया।
    इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं किसान बहुत परेशान है पूरी रात रात भर जाग कर अपनी फसल को बचा पा रहा है हर रात वो डर भय के साए में जीता है इस सरकार ने2022 में पिछले साल चुनाव के लालच में नवंबर में ही लाभकारी गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया था इस बार गन्ने की पेराई  सत्र को तीन माह बीत चुके हैं अभी तक लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया है यह सरकार सावंतवादी लोगों की है यह देश कृषि प्रधान देश है अगर किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लोक दल 7 फरवरी 2023 को कलेक्ट्रेट पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता गण व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष महेश कुमार जाटव के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर शहर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला संजय फौजदार चौधरी किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह बच्चू सिंह चौधरी रामवीर सिंह उद्घोष राना अवधेश पचेरा श्रीमती एकता सिंह राजपूत कप्तान सिंह भगौर मयंक खिरवार  मानसिंह फौजी खेम सिंह राजपूत चौधरी रघुवीर सिंह वीरेंद्र सिंह प्रधान रनवीर सिंह राहुल चाहर चौधरी उदय सिंह फौजी करतार सिंह भगौर सन्नी भगौर वीरेंद्र सिंह यतेंद्र सिंह मोहित जाट यह सभी लोग किसान संदेश पत्र भरकर के लाए और जिला मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किए किसानों की समस्या का जल्द समाधान करें ऐसी इन सभी की मांग है

Post Views : 402

यह भी पढ़ें

Breaking News!!