image

आंध्र प्रदेश में लगेगी भगवान श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की आएगी लागत

अमित शाह ने कहा कि मंत्रालयम गांव राघवेंद्र स्वामी के मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। इसी तुंगभद्रा के किनारे महान विजय नगर साम्राज्य का उद्भव हुआ था जिसने आक्रांताओं को खदेड़ कर स्वधर्म को पुनस्र्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में कई वर्षों से लंबित श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कर उसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भगवान श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्रतिमा का शिलान्यास किया।

यह प्रतिमा समग्र दुनिया को हमारे सनातन धर्म का संदेश देगी : शाह

इस अवसर पर अपने संबोधन में शाह ने कहा कि प्रभु श्रीराम की यह प्रतिमा युगों-युगों तक समग्र दुनिया को हमारे सनातन धर्म का संदेश देगी और वैष्णव परंपरा को देश और दुनिया में मजबूत करेगी। शाह ने कहा कि 108 हमारी हिंदू संस्कृति में बहुत ही पवित्र संख्या है। शाह ने कहा कि तुंगभद्रा नदी के किनारे मंत्रालयम गांव के 10 एकड़ क्षेत्र में फैली यह परियोजना ढाई साल में पूरी होगी।

जल्द होगी श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना : गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा कि मंत्रालयम गांव राघवेंद्र स्वामी के मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। इसी तुंगभद्रा के किनारे महान विजय नगर साम्राज्य का उद्भव हुआ था, जिसने आक्रांताओं को खदेड़ कर स्वधर्म को पुनस्र्थापित किया।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में कई वर्षों से लंबित श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कर उसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। अब जल्द ही श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना होगी। सैकड़ों वर्षों के बाद एक बार फिर प्रभु श्रीराम अपने निज गृह में विराजमान होंगे।

Post Views : 281

यह भी पढ़ें

Breaking News!!