image

अब दिल्ली से मेरठ जाना हो जाएगा रोमांचक, दो साल पहले सफर करने में छूट जाते थे पसीने

अब राजधानी दिल्ली से मेरठ का सफर और भी आसान हो जाएगा। दो साल पहले मेरठ जाना मुश्किल हो जाता था। दिल्ली से मेरठ जाने के लिए एनएच 58 (अब दिल्ली मेरठ रोड) से होकर जाना होता था। अब एक घंटे के भीतर कोई भी व्यक्ति अपने वाहन 40 मिनट में गाजियाबाद से मेरठ पहुंच सकता है। अब यह सफर और भी रोमांचक होने जा रहा है।

 अब से दो साल पहले मेरठ जाना मुश्किल हो जाता था। दिल्ली से मेरठ जाने के लिए एनएच 58 (अब दिल्ली मेरठ रोड) से होकर जाना होता था। एनएच 58 का नाम बदलकर दिल्ली मेरठ रोड कर दिया गया।

मेरठ जाने के लिए यह दोनों ओर से चार लेन का रोड था। इसी से मेरठ जाना होता था। इस पर वाहनों का इतना अधिक दबाव था कि प्रतिदिन जाम लगता था। मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई और मोदीपुरम में जाम रहता था। कई बार वाहन चालकों को तीन से चार घंटा से तक जाम में फंसा रहना पड़ता था।

 

दिल्ली से मेरठ जाने का मतलब था जाम से परेशान होना था। यह रोड जाम के लिए इतना बदनाम हो गया था कि बाहर से आने वाले लोग घर से तीन से चार घंटे पहले निकलते थे, लेकिन अब दिल्ली से मेरठ जाना रोमांचक हो गया है।

2022 में हुआ था Delhi-Meerut Expressway का उद्घाटन

साल 2022 में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi-Meerut Expressway) का उद्घाटन हुआ। अब एक घंटे के भीतर कोई भी व्यक्ति अपने वाहन 40 मिनट में गाजियाबाद से मेरठ पहुंच सकता है। अब यह सफर और भी रोमांचक होने जा रहा है।

 

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन (Rapidx Train) को शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यात्रियों के लिए समर्पित कर देंगे। इसके बाद यह सफर और अधिक सुहाना हो जाएगा। दिल्ली मेरठ रोड का भी चौड़ीकरण किया गया है। दिल्ली मेरठ रोड छह लेन का कर दिया है।

Post Views : 170

यह भी पढ़ें

Breaking News!!