image

एसपी सिटी डॉ अरविन्द कुमार पहुंचे गिरिराज जी की शरण मे, दुग्धाभिषेक कर की शान्ति और समृद्धि की कामना

मथुरा

गोवर्धन। बुधवार को मथुरा एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार मुकुट मुखारविंद मन्दिर पहुंचे। जहां मन्दिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी के निर्देशन में उन्होंने गिरिराज महाराज का पूजन कर मनोती मांगी। डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि बहुत दिनों से गिरिराज पूजा की इच्छा थी गिरिराज जी की कृपा से आज ये शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। भगवान से सम्पूर्ण जिले और प्रदेश में शांति औऱ सम्रद्धि की प्रार्थना की है। मन्दिर सेवायत राजू ठेकेदार ने गिरिराज जी का अंगवस्त्र और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मन्दिर सेवायत सुनील शर्मा, छलिया, मोनू बक्शी, चन्द्र विनोद कौशिक, सुनील आदि मौजूद रहे।

Post Views : 113

यह भी पढ़ें

Breaking News!!