image

ग्रेट खली पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज की शरण 

आशु कौशिक

मथुरा। द ग्रेट खली के नाम से मशहूर भारतीय रेशलर एवं वर्ल्ड रेसलिंग में जाना-पहचाना नाम दलीप सिंह राणा रविवार  को प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। खली ने सर्वप्रथम आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद जी महाराज से आर्शीवाद लिया। बाद में  आश्रम पहुंचकर वहां की प्राकृतिक सौंदर्यता को निहारा। महाराज जी ने उनसे अपने काम के साथ-साथ देवी श्री राधा के नाम का जप करने का अनुरोध किया। द ग्रेट खली को महाराज जी ने कहा कि हम सभी सत्य से घिरे हुए हैं, लेकिन जब तक हम उन्हें महसूस नहीं करते तब तक हम विश्वास में नहीं बढ़ सकते। यह एक फूल की खुशबू की तरह है, जो उसके भीतर निहित है, लेकिन जब तक हवा प्रसारित नहीं होती, तब तक उसे दूसरों द्वारा महसूस नहीं किया जा सकता। इस अवसर द ग्रेट खली ने बताया कि वृंदावन आने पर आनंद की अनुभूति प्राप्त हुई है। महाराज जी से आशीर्वाद लेने का बहुत समय से मन था। वृंदावन आकर एक अलग तरह की ऊर्जा शरीर में आई है। महाराज जी के सतसंगों को सुनकर उनका अनुपालन करके मन को आनंद मिलता है। इस अवसर पर प्रशान्त उपाध्याय, अरुण ठाकुर, महेश यादव, सुनील, ऋषि, आकाश, अश्विनी, पी.डी शर्मा, कन्हैया, अभिषेक, राघव सारस्वत आदि थे। 

Post Views : 123

यह भी पढ़ें

Breaking News!!