image

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 3000 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा करें आवदेन

CBI Vacancy 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2024 से अप्रेंटाइशिप पोर्टल www.nats.education.gov.in पर शुरू हो गई है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21  फरवरी 2024 से अप्रेंटाइशिप पोर्टल www.nats.education.gov.in पर शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती एक साल की अवधि के लिए होगी।

योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन। अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन 31 मार्च 2020 के बाद की हो। यानी उसकी डिग्री 31 मार्च 2020 के बाद की हो।

आयु सीमा - अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से 31 मार्च 2004 के बीच का हो। 

किस राज्य में कितने पद
लद्दाख 2
गुजरात 270
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 3
एमपी 300
छत्तीसगढ 76
चंडीगढ़ 11
हरियाणा 95
पंजाब 115
जम्मू एवं कश्मीर 8
हिमाचल प्रदेश 26
तमिलनाडु 142
पुदुचेरी 3
केरल 87
राजस्थान 105
दिल्ली 90
असम 70
मणिपुर 8
नगालैंड 8
एपी 100
मिजोरम 3
मेघालय 5
त्रिपुरा 7
कर्नाटक 110
तेलंगाना 96
अरुणाचल प्रदेश 10
ओडिशा 80
पश्चिम बंगाल 194
अंडमान और निकोबार 1
सिक्किम 20
यूपी 305
गोवा 30
महाराष्ट्र 320
बिहार 210
झारखंड 60
उत्तराखंड 30

 

चयन - लिखित परीक्षा। 

आवेदन फीस - दिव्यांग - 400 रुपये व जीएसटी
एससी, एसटी व सभी महिला उम्मीदवार - 600 रुपये व जीएसटी 
अन्य सभी वर्ग - 800 रुपये 

Post Views : 90

यह भी पढ़ें

Breaking News!!