image

अग्निपथ के विरोध में आज बिहार बंद, AAP ने भी किया प्रदर्शन का ऐलान

Protest against Agneepath Scheme: बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बंद बुलाया गया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया है, जिसे दो और दलों ने समर्थन दिया है।

Bihar Bandh against Agneepath Scheme: बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बंद बुलाया गया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया है, जिसे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल 'हम' ने भी सपोर्ट किया है। इस बीच एहतियात के तौर पर बिहार के ज्यादातर जिलों में मोबाइल इंटरनेट को ही बंद कर दिया गया है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज चौथा दिन है और लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में विरोध जारी है।

अब इस विरोध में राजनीतिक दलों के उतरने से इसकी व्यापकता और बढ़ने की संभावना है। शु्क्रवार को बिहार में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को फूंक दिया था। इसके अलावा यूपी के बलिया में भी एक ट्रेन की कुछ बोगियों को जला दिया गया था। वहीं तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तो उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी और इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। 

Agneepath Scheme Protest: हरियाणा के रोहतक में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के अलावा खाप पंचायतों ने भी इस नए भर्ती सिस्टम का विरोध करने का फैसला लिया है। बड़ी संख्या में युवा और छात्र ट्रैक्टरों और जीपों में भरकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और उसका घेराव कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी दिन भर अनशन करते रहे और अग्निपथ स्कीम का विरोध किया। उनके अलावा खाप पंचायतों ने भी इस लड़ाई में उतरने का फैसला लिया है। 

हरियाणा के रोहतक में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के अलावा खाप पंचायतों ने भी इस नए भर्ती सिस्टम का विरोध करने का फैसला लिया है। बड़ी संख्या में युवा और छात्र ट्रैक्टरों और जीपों में भरकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और उसका घेराव कर प्रदर्शन किया। 

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन और खाप पंचायतों ने भी अग्निपथ स्कीम के खिलाफ जारी प्रदर्शनों में उतरने का फैसला लिया है। शुक्रवार को प्रमुख किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए दूसरा झटका है। आखिर किसके बच्चे सैनिक होते हैं। हमारे ही बच्चे सेना में जाते हैं। हम उनके लिए लडा़ई लड़ेंगे।

केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कई युवा उतरे और कुछ समय के लिए यातायात बाधित किया, जिसके बाद गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने 225 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और 15 को गिरफ्तार किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को अग्निपथ योजना शुरू की थी। योजना का अनावरण करते हुए, सरकार ने कहा था कि साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए शामिल किया जाएगा, जबकि उनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा। उन्हें 'अग्निवीर' कहा जाएगा।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अग्निपथ स्कीम के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने वाले 260 लोगों को अरेस्ट किया गया है। बलिया में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन के खाली डिब्बे को आग के हवाले कर दिया और अलीगढ़ में एक पुलिस चौकी फूंक दी गयी। हिंसक प्रदर्शन के मामले में प्रदेश में अब तक 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में कुछ नौजवानों के एक समूह ने अलीगढ़-पलवल राज्यमार्ग पर स्थित जट्टारी पुलिस चौकी में आग लगा दी। इसके अलावा उन्होंने पुलिस के एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। कुमार ने बताया कि प्रदेश में 17 जगहों से धरना प्रदर्शन की सूचना आई। हिंसक घटनाओं के मामले में वाराणसी में तीन तथा फिरोजाबाद, अलीगढ़ और गौतम बुद्ध नगर जिलों में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात ग्रस्त पांच जिलों में कुल 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी अग्निपथ स्कीम के विरोध का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि 20 जून को जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के बैनर तले प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने भी इस स्कीम का विरोध जताया है।

Post Views : 315

यह भी पढ़ें

Breaking News!!