image

यूपी में 13 आईएएस व 20 पीसीएस के ट्रांसफर

इंडिया समाचार 24 - लखनऊ

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पांच जिलों के डीएम समेत 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गए हैं। 20 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को भी नई तैनाती मिली है। आईएएस के तबादलों में सबसे बड़ा नाम परिवहन निगम के प्रबंध निदेश राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट का आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आय़ुक्त बनाया गया है। उनकी जगह एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट बनाया गया है। सचिव वित्त विभाग संजय कुमार को प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बनाया गया है। आयुक्त प्रयागराज संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आयुक्त बनाया गया है। जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार को जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है। जिलाधिकारी फतेहपुर अपूर्व दुबे को उन्नाव जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी बलरामपुर श्रुति को जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी बलरामपुर बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण मृदुल चौधरी को परियोजन प्रकाशक लखनऊ बनाया गया है। अपर आय़ुक्त वाणिज्यकर सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचक आयुक्त बनाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर को हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर बनाया गया है। झाँसी के कमिश्नर 31 को रिटायर होंगे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का तबादला 31 जुलाई से प्रभावित होगा।

Post Views : 365

यह भी पढ़ें

Breaking News!!