image

डेढ़ घंटे फ्री रहा खंदौली टोल पर आवागवन, 64.7 प्रतिशत मुआवजे को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने किया यमुना एक्सप्रेस वे जाम

आगरा

आगरा-यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी नोएडा द्वारा प्रस्तावित 64.7 प्रतिशत मुआवजे को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने यमुना एक्सप्रेस वे खंदौली टोल को डेढ़ घंटे फ्री रखा उसके बाद नारेबाजी करते हुए एक्सप्रेस वे जाम कर दिया और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए किसान टोल पर ही धरने पर बैठ गए।मंडल अध्यक्ष आगरा राजकुमार तौमर ने कहा कि नोएडा,अलीगढ़ के किसानो को मुआवजा दिया जा चुका है क्या मथुरा आगरा के किसान,किसान नही हैं इनको मुआवजे से वंचित क्यो रखा गया है भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों की मांगों को लेकर पहले से ही आंदोलन करती रही है कई बार आंदोलन किये गए हैं लेकिन आश्वाशन के अलावा आजतक कुछ नही मिला किसानों को जबतक बकाया मुआवजा नही दिया जाएगा यूनियन आंदोलन करती रहेगी।जिलाध्यक्ष आगरा दीपक तौमर ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी आगरा मथुरा के किसानो के साथ शौतेला व्यवहार कर रही है तो वही जिलाध्यक्ष मथुरा सोनवीर चौधरी ने कहा की इस बार लड़ाई आरपार की होगी।धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर की वार्ता में अधिकारियों द्वारा दो दिन का समय लिया गया जिसमें तक हुआ है कि 26 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों से प्रतिनिधि मंडल की वार्ता की जाएगी।श्री तौमर ने कहा कि अगर 26 जुलाई की वार्ता में बात नही बनी तो लड़ाई आरपार की होगी।इस दौरान प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद मोहित यादव मंडल उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान मंडल उपाध्यक्ष जयपाल प्रधान जिला संयोजक उदयवीर सरपंच जिलाउपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मंडल मीडिया प्रभारी दीपक सिंह जिलामीडिया प्रभारी शिवकुमार तौमर कुलदीप सुरेश चौधरी जीतू प्रधान इरफान खान सुनील फौजदार
राजकुमार तोमर जयपाल सोनवी चौधरी पुष्पेंद्र जीत कमल सोलंकी मोहित दीपक सॉवरन गंगा प्रसाद उदय जी सरपंच मुकेश रावत अजय नरेंद्र दिनेश खुशी पहलवान अर्जुन सिंह

Post Views : 243

यह भी पढ़ें

Breaking News!!