image

ईडी को संजय सिंह की पांच दिन के लिए कस्टडी मिली, 10 अक्तूबर को फिर होगी सुनवाई

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

संजय सिंह को पांच दिन की ईडी की रिमांड

कोर्ट ने ईडी को सांसद संजय सिंह की पांच दिन की रिमांड दी है। इससे पहले संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, फैसला अभी सुरक्षित है, अभी परिणाम आ जाएगा। मेरा अनुमान है कि रिमांड 1 हफ्ते की होगी।
 

ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये लोग सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है।"
 

संजय सिंह के वकील ने रखा अपना पक्ष

संजय सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मोहित माथुर ने कहा, इस मामले में जांच जारी है और कभी खत्म नहीं होगी। दिनेश अरोड़ा, जो एक मुख्य गवाह है, उसे पहले एजेंसियों ने आरोपी बनाया था और बाद में वह मामले में सरकारी गवाह बन गया। वहीं अदालत ने संजय सिंह की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

04:30 PM, 05-OCT-2023

ईडी ने संजय सिंह की दस दिन की रिमांड मांगी

ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मट्टा ने मामले को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने शराब घोटाले मामले में आप नेता संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी है।

04:26 PM, 05-OCT-2023

दिनेश अरोड़ा की ओर से संजय सिंह के आवास पर दिए गए दो करोड़ रुपये: ईडी

ईडी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आप सांसद संजय सिंह की रिमांड मांगते हुए कहा कि ईडी को डिजिटल सबूतों के साथ सिंह का आमना-सामना कराना है। साथ ही हमें डिजिटल डेटा निकालना होगा, इसके अलावा अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने की जरूरत है। कुल 239 जगहों पर तलाशी ली गई है, कल उनके घर पर भी तलाशी हुई थी। दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने संजय सिंह के आवास पर 2 करोड़ रुपये नकद दिए, ईडी ने यह भी कहा कि एक करोड़ रुपये उन्होंने इंडोस्पिरिट्स से लिए।

04:04 PM, 05-OCT-2023

ये मोदी जी का अत्याचार: संजय सिंह

कोर्ट पहुंचने पर  सांसद संजय सिंह बोले कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। ये मोदी जी का अत्याचार है। 

03:48 PM, 05-OCT-2023

संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

AAP सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के अधिकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट ले गए। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ़्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर कंज

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब से एनडीएक की सरकार बनी है। तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश जारी है।प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है। लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं।
 

02:37 PM, 05-OCT-2023

पंजाब में आप पार्टी का प्रदर्शन

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया।
 

02:32 PM, 05-OCT-2023

'भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ'

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो। एक ही दिन में पत्रकारों और आप नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी। ED, CBI और IT इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

02:12 PM, 05-OCT-2023

पुलिस आप कार्यकर्ताओं को पीट रही है: आतिशी

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, 'पिछले चार दिनों से इस देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया। ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक अघोषित आपातकाल है क्योंकि बीजेपी जानती है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव हार जाएंगे। AAP शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है, लेकिन पुलिस हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही है। आपातकाल में भी यही हुआ था और आज अघोषित आपातकाल में भी यही हो रहा है।

01:56 PM, 05-OCT-2023

AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई। AAP सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह को कल शाम दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

Post Views : 221

यह भी पढ़ें

Breaking News!!